आज करवा चौथ पर चांद निकलने का समय | करवा चौथ | Karwa Chauth Live Updates | आखिर कब तक निकलता है करवा चौथ का चांद, चांद कब निकलेगा ?

करवा चौथ

आखिर कब तक निकलता है करवा चौथ का चांद
चांद कब निकलेगा ?

पूजा के बाद हमेशा चांद का इंतजार किया जाता है, महिलाएं चांद का बेसब्री से इंतजार करती है ।
इसमें हम आपको ये बताऐंगे कि क्यो करवा चौथ मनाया जाता है ? क्यों खास है महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत ? इस समय निकलेगा चांद आप देखेंगे ।

चांद कब निकलेगा ?

करवा चौथ क्यों मनाया जाता हैं, इसकी क्या वजह हैं ?

करवा चौथ पति और पत्नी के बीच के प्रेम को दर्शाने वाला बेहद निष्ठापूर्ण व श्रद्धा भाव से उपवास रखने का त्यौहार हैं। आज पूरे देश में धूमधाम से इस त्योहार को मनाया जा रहा हैं। प्राचीनकाल से महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत करती चली आ रही हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं। और ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। यह त्योहार क्यों मनाया जाता हैं। और कैसे शुरू हुई इसको मनाने की परम्परा आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

क्यों किया जाता हैं करवा चौथ

पौराणिक काल से यह मान्यता चली आ रही हैं। कि पतिव्रता सती सावित्री के पति सत्यवान को लने जब यमराज धरती पर आए तो सत्यवान की पत्नी ने यमराज से अपने पति के प्राण वापस मांगने की प्रार्थना की। उसने यमराज से कहा कि वह उसके सुहाग को वापिस लौटा दें। मगर यमराज ने उसकी बात नहीं मानी। इस पर सावित्री अन्न जल त्यागकर अपने पति के मृत शरीर के पास बैठकर विलाप करने लगी। काफी समय तक सावित्री के हठ को देखकर यमराज को उस पर दया आ गई। यमराज ने उससे वर मांगने को कहा।
इस पर सावित्री ने कई बच्चों की मां बनने का वर मांग लिया। सावित्री पतिव्रता नारी थी और अपने पति के अलावा किसी के बारे में सोच भी नहीं सकती थी। तो यमराज को भी उसके आगे झूकना पडा़ और सत्यवान को जीवित कर दिया। तभी से अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए महिलाएं सावित्री का अनुसरण करते हुए निर्जला व्रत करती हैं।

यह भी हैं एक वजह

करवा चौथ का व्रत मुख्य रूप से देश के उत्तर और पश्चिम राज्यों की महिलांए रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल से ही इन राज्यों के पुरूष सेना में काम करते आ रहे हैं। और पुलिस में भर्ती होते रहें हैं। तो इनकी सलामती के लिए इन राज्यों की महिलाएं करवा चौथ का व्रत करती हैं। जिससे कि उनके पति की दुश्मनों से रक्षा हो सके और उनकी आयु लम्बी हो। वहीं जिस वक्त यह त्योहार मनाया जाता है। उन दिनों रबी की फसल यानि गेंहू की फसल बोई जाती है। कुछ स्थानों पर महिलाएं करवा में गेंहू भी भरकर रखती हैं और भगवान को अर्पित करती हैं। ताकि उनके घर में गेहूं की शानदार फसल पैदा हो।

चांद कब निकलेगा ?

आज करवा चौथ पर चांद निकलने का समय
दिल्ली में 8 बजकर 20 मिनट पर
गुरूग्राम में 8 बजकर 29 मिनट पर
हरियाणा में 8 बजकर 22 मिनट पर
चंडीगढ में 8 बजकर 26 मिनट पर
इंदौर में 8 बजकर 30 मिनट पर
मेरठ में 8 बजकर 37 मिनट पर
लखनऊ में 8 बजकर 22 मिनट पर
आगरा में 8 बजकर 22 मिनट पर
जयपुर में 8 बजकर 45 मिनट पर
श्रीगंगानगर में 8 बजकर 52 मिनट पर
पटना में 7:40

www.divineinfo.online

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *