राष्ट्रीय खेल 2022 पूरी जानकारी ||National Games 2022 Questions

राष्ट्रीय खेल 2022

36वें राष्ट्रीय खेलों का 12 अक्टूबर को समापन हो चुका है।

Q 1. 36वें राष्ट्रीय खेलों की 2022 में मेजबानी किस राज्य ने की ?

Answer : गुजरात

Q 2. 36वें राष्ट्रीय खेलों में गुजरात के कौन-कौनसे शहरों में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया ?

Answer : गुजरात के 6 शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में ये राष्ट्रीय खेल आयोजित किए गए ।

Q 3. 36वें राष्ट्रीय खेलो में कितने राज्यों ने भाग लिया ?

Answer : 36वें राष्ट्रीय खेलों में भारत के कुल 28 राज्यों, 8 केन्द्र शासित प्रदेशो तथा भारतीय सशस्त्र बलों के कुल 7000 एथलीटों ने भाग लिया।

Q 4. 37वें राष्ट्रीय खेल भारत में कहां होंगे ?

Answer : 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी गोवा अक्टूबर में 2023 में करेगा।

36वें राष्ट्रीय खेलों से सबंधित महत्वपूर्ण बिंदू

  1. समापन समारोह पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भाग लिया। राजा भलींद्र सिंह ट्रॉफी सर्विसेज टीम को प्रदान की गई। सर्विसेज ने 61 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य पदक अपने नाम किए।
  2. बेस्ट पुरूष एथलीट – साजन प्रकाश
  3. बेस्ट महिला एथलीट – हशिका रामचंद्रा
  4. दूसरे नम्बर पर टीम – महाराष्ट्र

राष्ट्रीय खेल 2022

36 वां राष्ट्रीय खेल गुजरात में पहली बार मेजबानी कर रहा हैं। 29 सिंतम्बर से 12 अक्टुबर तक चलने वाले इस नेशनल गेम्स में कुल 36 अलग-अलग स्पोर्टिंग इवेंट में करीब सात हजार एथलीट्स हिस्सा लेगें।

राष्ट्रीय खेल क्या हैं?

पृष्ठभूमि- वर्ष 1920 के दशक में राष्ट्र का ध्यान आकर्षित करने वाले आंेलम्पिक में राष्ट्रीय खेल शामिल हैं। भारत में राष्ट्रीय खेंलों को पहली बार भारतीय ओंलपिक खेलों के रूपं में राष्ट्र में ओलम्पिक खेलों को बढा़वा देने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था। वर्ष 1924 में अविभाजित पंजाब के लाहौर में भारतीय ओंलपिक खेलों का पहला संस्करण सम्पन्न हुआ। वर्ष 1940 की शुरूआत में भारतीय ओलपिंक खेलों को राष्ट्रीय खेलों के रूप में नामित किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारतीय राज्यों के एथलीटों को विभिन्न प्रकार के खेलों में शामिल किया जाता हैं।

36 वें राष्ट्रीय खेलों की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

आयोजन- सात साल बाद होने वाले राष्ट्रीय खेलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ एथलीट गुजरात के छह शहरों में 36 खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी।

शुभंकर

36 राष्ट्रीय खेलों के लिए आधिकारिक शुभंकर सावज हैं। यह खिलाडी़ के व्यक्तित्व के सबसे लक्षणों जैसे-आत्मविश्वास, जोश, प्रेरणा, सफल होने की आंतरिक इच्छा, ध्यान और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित होना आदि पर बल देता हैं।

गुजराती में सावज-तारनहार का हिंदी में अर्थ हैं- उद्धारकर्ता साज एशियाई शेर का प्रतिनिधित्व हैं, जो आज केवल भारत के जंगलों में जीवित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *