मुलायम सिंह यादव, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री | Mulayam Singh Yadav

मुलायम सिंह यादव, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav In Hindi Full Information

मुलायम सिंह यादव-उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

मुलायम सिंह यादव भारत के एक राजनेता एंव उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे भारत के रक्षामंत्री भी रह चुके हैं। वे मूलतः एक शिक्षक थे। किन्तु शिक्षण कार्य छोड़कर वे राजनीति में आये थे। तथा समाजवादी पार्टी बनायी थी।

व्यक्तिगत जीवन

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 जवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ। मुुलायम सिंह यादव अपने पांच भाई-बहनों में रतनसिंह यादव से छोटे व अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह और कमला देवी से बडे़ हैं। प्रोफेसर रामगोपाल यादव इनके चचेरे भाई हैं। पिता सुघर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे किन्तु पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरू चौधरी नत्थूसिंह को मैनपुरी मंे आयोजित एक कुश्ती-प्रतियोगिता में प्रभावित करने के पश्चात् उन्होनें नत्थूसिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।

राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह यादव आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोतर और बी. टी. करने के उपरान्त इन्टर कालेज में प्रवक्ता नियुक्त हुए और सक्रिय राजनिति में रहते हुए नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। मुलायम सिंह जी का काफी लंबी बीमारी के कारण 10 अक्टुबर 2022 को मेदातंा गुरूग्राम मंे निधन हो गया।

पुरस्कार व सम्मान

पूर्व मुख्यमंत्री एंव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को 28 मई,2012 को लन्दन में अन्तर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इंटरनेश्नल कांउसिल ऑफ जूरिस्ट की जारी विज्ञप्ति में हाईकोर्ट ऑफ लंदन के सेवानिवृति न्यायाधीश सर गाविन लाइटमैन ने बताया कि श्री यादव का इस पुरस्कार के लिए चयन बार और पीठ की प्रगति में बेझिझक योगदान देना हैं। उन्होंने कहा कि श्री यादव का विधि एंव न्याय क्षेत्र से जुडे़ लोगों में भाईचारा पैदा करने में सहयोग दुनियाभर में लाजवाब है। ज्ञातव्य हैं कि मुलायम सिंह यादव ने विधि क्षेत्र में खासा योगदान दिया है। समाज में भाईचारा की भावना पैदाकर मुलायम सिंह यादव का लोगों को न्याय दिलाने में विशेष योगदान हैं। उन्होने कई विधि विश्वविद्यालयों मंे भी महत्वपूर्ण योगदान किया है।

अन्य कड़िया-

मुलायम सिंह उत्तर भारत के बडे़ समाजवादी और किसान नेता रहे हैं। एक साधारण किसान परिवार मंे जन्म लेने वाले मुलायम सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन उतरप्रदेश में विधायक के रूप शुरू किया। बहुत कम समय में ही मुलायम सिंह का प्रभाव पूरे उत्तरप्रदेश में नजर आने लगा। मुलायम सिंह ने उत्तरप्रदेश में अन्य पिछडा़ वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को उपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किया। सामाजिक चेतना के कारण उत्तरप्रदेश की राजनीति में अन्य पिछडा़ वर्ग का महत्वपूर्ण स्थान हैं। समाजवादी नेता रामसेवक यादव के प्रमुख अनुयायी थे। तथा इन्ही के आशीर्वाद से मुलायम सिंह 1967 में पहली बार विधान सभा के सदस्य चुने गयें और मंत्री बने। 1992 में उन्होने समाजवादी पार्टी बनाई। वे तीन बार क्रमशः 5 दिसम्बर 1989 से 24 जनवरी 1991 तक, 5 दिसम्बर 1993 से 3 जून 1996 तक और 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक उत्तरप्रदेश के मुख्य मंत्री रहें। इसके अतिरिक्त वे केन्द्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। उत्तप्रदेश में यादव समाज के सबसे बडे़ नेता के रूप मुलायम सिंह की पहचान हैं। उत्तप्रदेश में सामाजिक सदभाव् को बनाए रखने में मुलायम सिंह की पहचान ने साहसिक योगदान दिया। मुलायम ंिसंह की पहचान एक धर्मनिरपेक्ष नेता की हैं। उत्तरप्रदेश में उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी को सबसे बडी़ पार्टी माना जाता है। उत्तरप्रदेश की सियासी दुनिया में मुलायम सिंह यादव को प्यार से नेता जी कहा जाता हैं।

Death

मुलायम सिंह यादव का निधन, गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस . सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया हैं। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरूग्राम के मेंदाता अस्पताल में आखिरी सांस ली।

मुलायम सिंह का अन्तिम संस्कार-
सैफई में हुआ मुलायम सिंह यादव अंतिम संस्कार,यूपी सरकार ने घोषित किया राजकीय शोक

2 thoughts on “मुलायम सिंह यादव, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री | Mulayam Singh Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *