बलविंदर सिंह जट्टाना की जीवनी | Balwinder Singh Jattana Biography in hindi, Sidhu moosewala SYL song

Balwinder Singh Jattana Biography बलविंदर सिंह जट्टाना की जीवनी आज सिद्धू मूसे वाला का नया गीत SYL रिलीज हुआ है जो सतलुज यमुना लिंक से संबंधित है। सिद्धू मूसे वाला ने अपने इस गाने में बलविंदर जटना का जिक्र किया है जो सतलुज यमुना लिंक का महत्वपूर्ण व्यक्ति था। 

Balwinder Singh Jattana Biography in hindi | बलविंदर सिंह जट्टाना की जीवनी

 

बलविंदर सिंह जट्टाना की जीवनी  सिद्धू मूसे वाला के इस नए गाने के कारण बलविंदर जट्टाना काफी वायरल हो गए है और लोग जानना चाहते हैं कि बलविंदर जट्टाना कौन है? इसलिए आज के इस लेख में हम बलविंदर जट्टाना के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं यदि आप भी बलविंदर जट्टाना का जीवन परिचय जानना चाहते हैं तो इस लेख में हमारे साथ अंत तक बने रहे। 

बलविंदर जट्टाना कौन है? 

बलविंदर जट्टाना पूरा नाम बलविंदर सिंह जटना है। इन्हें सिखों द्वारा “सिख मुक्ति नायक” के रूप में देखा जाता है। इन्होंने पंजाब की लूट को समाप्त करने के लिए काफी संघर्ष किया। इन्होंने पंजाब भूमि को स्वतंत्र बनाने के लिए 25 साल की उम्र में ही अपने घर को और अपने शिक्षा को छोड़ दिया था। 
बलविंदर सिंह जट्टाना को पता था कि पुलिस भी अन्य नेताओं के साथ मिली हुई है और पंजाब का हित नहीं चाहती है जिसके कारण बलविंदर सिंह जट्टाना ने घर छोड़ने का फैसला लिया। बलविंदर सिंह के परिवार में कई लोग थे। उनकी साथी का नाम निरप्रीत कौर था।
बलविंदर सिंह जटना घर छोड़ कर बब्बर खालसा के साथ जुड़ गए थे। इन्हें जट्टाना बब्बर खालसा भी कहा जाता है। जट्टाना को पंजाब के मालवा इलाके का लेफ्टिनेंट जनरल बना दिया गया था। 

बलविंदर सिंह जटना और SYL का संबंध :-

बलविंदर सिंह जटना ने सतलुज यमुना लिंक (SYL) के समय 2 इंजीनियरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सतलुज यमुना पंजाब में बहती 214 किलोमीटर की एक नहर है, इसके द्वारा पंजाब के पानी को हरियाणा सहित दिल्ली तक ले जाया जा रहा था।
इसके लिए पंजाब के लोगों ने SYL का विरोध किया था और वह इस योजना के खिलाफ थे क्योंकि उन्हें पता था कि यदि पंजाब का पानी अन्य पड़ोसी देशों में जाता है तो पंजाब को काफी नुकसान हो सकता है। इस विरोध के बाद भी सतलुज यमुना लिंक का निर्माण शुरू हो गया था।
23 जुलाई 1990 को जब सतलुज यमुना लिंक की मीटिंग चल रही थी तो बलविंदर सिंह जटना ने अपने साथियों, जगतार सिंह पंजोला, बलबीर सिंह फौजी और हरमीत सिंह भाऊवाल, के साथ मिलकर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित दफ्तर में घुस कर दो इंजीनियरों एमएस सिकरी और अवतार औलख की गोली मारकर हत्या कर दी थी।  

बलविंदर सिंह के परिवार के सदस्य मारे गए :-

जब बलविंदर सिंह जटना ने इंजीनियरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी तो पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई थी। पुलिस को पता चला कि बलविंदर सिंह जट्टाना ही आरोपी है तो पुलिस बलविंदर जटना की खोज में जुट गई। 
30 नवंबर को पुलिस बलविंदर जट्टाना के घर पहुंची और वहां बलविंदर जटना को ना पाकर उन्होंने बलविंदर के परिवार वालों की हत्या कर दी। ऐसा दावा किया गया है कि पुलिस ने बलविंदर के परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जला दिया था, जिसमें बलविंदर की दादी द्वारकी कौर, बहन मनप्रीत कौर, चाची जमशेर कौर और भांजा सिमरनजीत सिंह थे। 
 

बलविंदर सिंह के लिए निरप्रीत कौर का जवाब :-

निरप्रीत कौर ने बताया कि सभी नेता आपस में मिले हुए थे और पंजाब का पानी छीन रहे थे जिसके कारण बलविंदर सिंह जटना को यह कदम उठाना पड़ा। यदि बलविंदर जताना ने यह कदम नहीं उठाया होता तो पंजाब का पानी चला जाता। 
 

बलविंदर सिंह जटना की मृत्यु :-

बलविंदर सिंह जाट ना को आरोपी के रूप में जाकर पुलिस ने इनके ऊपर 1600000 रुपए का इनाम रख दिया था और कहा था कि जो भी बलविंदर सिंह जट्टन डा का पता बताएं देगा उसे यह इनाम दिया जाएगा। 4 सितंबर 1991 को बलविंदर सिंह जाट ना अपने साथी चरणजीत सिंह चन्ना के साथ साधुगढ़ गांव की तरफ जा रहे थे। जाते समय बलविंदर सिंह और उनके साथी ने पुलिस की चौकी देखी और वह जंगल की तरफ भागने लगे। 
बलविंदर सिंह जाट ना को भागते हुए पुलिस ने देख लिया था और पुलिस उनका पीछा करने लगी। पीछा करते हुए पुलिस ने बलविंदर सिंह जटना को पकड़ लिया और उसी समय उनका एनकाउंटर कर दिया। इस तरह बलविंदर सिंह जट ना की मृत्यु 4 सितंबर 1991 को हुई। 

निष्कर्ष:-

आज इस लेख में हमने आपको बलविंदर सिंह जट्टाना का जीवन परिचय बताया। उम्मीद है कि आपको इस लेख के माध्यम से बलविंदर जट्टाना के बारे में जानकारी मिल पाई होगी। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। 
 
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ?
 
प्रश्न – बलविंदर जट्टाना कौन है? 
 
उत्तर – बलविंदर जटना सिखों के सिख मुक्ति नायक है। इन के बारे में हमने इसलिए तुम्हें पूरी जानकारी दी है। 
 
प्रश्न – SYL क्या है? 
 
उत्तर – SYL का पूरा नाम सतलुज यमुना लिंक है जो कि पंजाब में स्थित है और इसके माध्यम से ही पंजाब का पानी हरियाणा और दिल्ली में भेजा जा रहा था। 
 
प्रश्न – सिद्धू मूसे वाला का SYL गाना क्या है? 
 
उत्तर – 22 June 2022 को सिद्धू मूसे वाला का यह गाना रिलीज हुआ है जिसमें उन्होंने बलविंदर सिंह जट्टाना का जिक्र किया है।
 
 

For Other Information Join us On Telegram 

Click Here For Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *